{"_id":"52-71359","slug":"Meerut-71359-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ा-दौड़ाकर पीटे गए दरोगा और सिपाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ा-दौड़ाकर पीटे गए दरोगा और सिपाही
Meerut
Updated Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सिटी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को नशे में टली एक दरोगा और सिपाही ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर दरोगा ने यात्रियों पर पिस्टल तान दी। गुस्साए यात्रियों ने दरोगा और सिपाही को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
गाजियाबाद स्टेशन से एक दरोगा और सिपाही मेरठ स्टेशन आए थे। पुलिस के मुताबिक दरोगा ने ट्रेन में एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। इस पर यात्रियों ने दरोगा को जमकर खरीखोटी सुनाई। मेरठ सिटी स्टेशन पर आकर दरोगा और सिपाही ने दबंगई दिखाते हुए यात्रियों पर लाइसेंसी पिस्टल तानकर धमकी दी। इस पर यात्रियों ने दोनों को जमकर पीटा।
स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगते ही जीआरपी थाने की पुलिस पहुंची। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि पुलिस ने दोनों को वहां से भगाया। यात्रियों ने बताया कि दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत और वर्दी में थे। गाजियाबाद से दोनों वर्दी का रौब देकर यात्रियों से गाली गलौज कर रहे थे। इस मामले की जानकारी पर रेलवे रोड थाने की पुलिस भी पहुंची। उसके पहले दोनों आरोपी जा चुके थे।