फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर के हर चौराहे पर तीसरी आंख

शहर के हर चौराहे पर तीसरी आंख

Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। शहर की हर गतिविधि अब सीसीटीवी कैमरे में दर्ज होगी। प्रत्येक चौराहे पर 30 हाई सेंसिटिव कैमरे लगने जा रहे हैं। यह कैमरे आम कैमरों से काफी अलग हटकर हैं। जो कंट्रोल रूम और एसपी सिटी आफिस से जोड़े जाएंगे। 16 मई के बाद इन्हें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या की तर्ज पर
इन अत्याधुनिक कैमरों में नाइट विजन के साथ ही जूम की भी सुविधा दी गई है। ऐसे कैमरे अभी तक अयोध्या में लगे हैं। अक्सर रात के समय की फुटेज में चेहरा या कोई संबंधित वस्तु साफ नहीं दिखती है। आम कैमरों में केवल जो फुटेज में दिखता है, उससे छेड़छाड़ भी नहीं की जा सकती है। मगर इन कैमरों में फुटेज को जूम कर किसी भी वाहन का नंबर, किसी व्यक्ति के कपड़ों पर लिखे शब्दों को भी स्पष्ट पढ़ा जा सकेगा। जिसके चलते रात की फुटेज में कोई खास परेशानी सामने नहीं आएगी।
विज्ञापन

हर दिशा होगी कवर
शहर में प्रमुख रूप से आठ चौराहों को इन कैमरों से जोड़ा जा रहा है। ये कैमरे हर चौराहे पर सभी दिशाओं को कवर करेंगे। अभी तक ऐसे कैमरे कचहरी के मुख्य गेट के सामने, कलक्ट्रेट और पुलिस आफिस के बीच, जेल चुंगी चौराहा, जिला जेल आदि स्थानों पर लगाए जा चुके हैं। लोकसभा चुनाव के चलते बाकी कैमरे मतगणना पूरी होने के बाद लगने शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा फायदा
इन कैमरों को सीधे सिटी कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इनकी लगातार निगरानी होगी। जिस चौराहे या सड़क पर कोई घटना होगी तो कंट्रोल रूम से इसकी सूचना फ्लैश कर दी जाएगी। चेन स्नेचिंग, छेड़छाड़ या अन्य संगीन वारदातों में आरोपियों की धरपकड़ में ये कैमरे सहायक साबित होंगे। बता दें कि एसपी सिटी आफिस स्थित कंट्रोल रूम में भी शहर के 24 स्थान ऑनलाइन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed