{"_id":"52-70482","slug":"Meerut-70482-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लियां डालकर तीन घंटे ठप की दिल्ली रोड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लियां डालकर तीन घंटे ठप की दिल्ली रोड
Meerut
Updated Wed, 23 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दो दिन से लापता सफाई कर्मचारी की कोई खबर न मिलने पर मंगलवार को परिजनों का गुस्सा भड़क गया। सुबह सैकड़ों लोगाें ने हाथों में तख्ती और डंडे लेकर माधवपुरम गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे बाद एसीएम के आश्वासन पर जाम खोला गया।
बाल्मीकि बस्ती, माधवपुरम निवासी शिवम उर्फ शिवा (18) पुत्र राजेंद्र एक साल से हाइफन होटल में काम कर रहा था। शनिवार शाम सात बजे होटल मैनेजर जयविंदर ने उसे बुलाया। रात में करीब 11 बजे होटल से फोन कर शिवा के आने के बारे में पूछा गया। उसके बाद न तो होटल से कोई कॉल आई और न ही शिवा घर पहुंचा। रविवार को परिजनों और बस्ती के लोगों ने होटल में पहुंचकर हंगामा किया था। तब पुलिस ने आश्वासन दिया था कि शिवा को जल्द तलाश कर लिया जाएगा। दो दिन बीतने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब पौन आठ बजे शिवा के परिजनों सहित करीब 200 लोग नारेबाजी करते हुए दिल्ली रोड पर माधवपुरम गेट के सामने इकट्ठा हुए। उन्होंने सड़क पर पत्थर तथा बल्लियां लगाकर ट्रैफिक जाम कर दिया।
सीओ और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी वहां पहुंचे। टीपीनगर और परतापुर थाना पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, मगर लोग नहीं माने। कुछ पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाई, तो लोग भिड़ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ लोगों ने होटल मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने तथा होटल बंद करवाने की मांग कर डाली। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश रितुराज सहित कई नेता मौके पर आए और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। इसके बाद एसीएम रीतू पुनिया भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने लोगों से एक दिन का समय मांगा। इसके बाद हंगामा करने वाले लोग ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और फिर घर लौट गए।
विज्ञापन
- सफाई व्यवस्था चौपट करने की चेतावनी
सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदौला का कहना है कि यदि 24 घंटे के भीतर शिवा को बरामद नहीं किया गया, तो शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। इस बारे में पुलिस प्रशासन को भी अवगत करा दिया है। बताया कि ब्रह्मपुरी पुलिस ने निगम के संविदा सफाई कर्मी ललित की हत्या का भी खुलासा नहीं किया, उसमें भी पुलिस कोरे आश्वासन ही देती रही।
- कई किमी लंबी लगी लाइन
माधवपुरम गेट पर हंगामा के दौरान दिल्ली रोड पर दोनों ओर वाहनों की कई किमी लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो गया। स्थिति ये हो गई कि दुपहिया वाहनों का भी निकलना मुश्किल था। इसके चलते पुलिस ने रूट डायवर्जन किया। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को हापुड़ रोड से बिजलीबंबा की तरफ निकाला गया। जबकि दिल्ली से मेरठ में आने वाले वाहनों को परतापुर बाईपास से बागपत फ्लाईओवर के रास्ते बागपत अड्डे की तरफ निकाला गया।