{"_id":"52-69114","slug":"Meerut-69114-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 25 तक पूरा होगा बिजली बंबा बाईपास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 25 तक पूरा होगा बिजली बंबा बाईपास
Meerut
Updated Sun, 09 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास चालू न होने से जनता को परेशानी हो रही है। पीडब्ल्यूडी ने 15 मार्च तक काम करने का दावा किया था। वहीं काम की धीमी प्रगति से नाराज डीएम ने इसे 25 मार्च तक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। इतना ही नहीं रेलवे फाटक के पास सड़क निर्माण न होेने पर संबंधित व्यक्ति को नोटिस देने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता की जांच आईआईटी रुडकी में कराने का निर्देश दिया है।
बिजली बंबा बाईपास पर कई महीने से काम चल रहा है। वाहनों का आवागमन बंद होेने से दिल्ली रोड पर आएदिन जाम की स्थिति रहती है। पिछले दिनों विभाग ने दावा किया कि 15 मार्च तक काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं डीएम पंकज यादव ने शनिवार को बाईपास का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता परखी और सड़क की मजबूती के लिए दोनों तरफ मिट्टी लगाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क की दोनों तरफ एक-एक मीटर ड्रेसिंग की जानी चाहिए। उन्होंनेे कहा कि रेलवे फाटक के आसपास सड़क शीघ्र बनाई जाए। सड़क की चौड़ाई की भी डीएम ने माप कराई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को हिदायत दी कि निर्माण सामग्री की जांच आईआईटी रुड़की की प्रयोगशाला में कराकर रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करें।
वहीं शनिवार को बिजली बंबा बाईपास पर मिक्सिंग प्लांट से आगे रोड़ी और डस्ट डाली गई। डीएम के दौरे के कारण काम में तेजी दिखी। मजदूरों ने मोटी रोड़ी, मिट्टी और डास्ट डालकर उसे प्लेन किया। इसके चलते शनिवार को डामर बिछाने का काम नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
पहले भी काम नहीं आए अधिकारियों के तेवर
बिजली बंबा बाईपास को लेकर अधिकारियों ने पहले भी तेवर दिखाए। कमिश्नर स्तर की बैठकों में कई बार काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद काम की गति नहीं बढ़ी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का दावा है कि काम 15 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं डीएम को बताया कि अभी करीब दो करोड़ रुपए आने बाकी हैं।
कब खत्म होगी दुश्वारी
बिजली बंबा बाईपास निर्माण कभी खराब मौसम की वजह से टाला गया तो कभी धन की कमी का रोना रोया गया। इसके निर्माण में बरती जा रही ढिलाई से जनता की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।