{"_id":"52-68924","slug":"Meerut-68924-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मान रहा निगम, कूड़ा डलना जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मान रहा निगम, कूड़ा डलना जारी
Meerut
Updated Thu, 27 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर शहर की सूरत को बिगाड़ने को निगम का खेल जारी है। निगम अधिकारी कह रहे हैं कि दो दिन और कूड़ा डाला जाएगा। हालांकि अहम सवाल यह है कि डाले गए कूड़े के निस्तारण का क्या होगा। निगम के अधिकारियों के पास इसका जवाब नहीं है। सवाल यह भी है कि निगम के अधिकारियों ने दूरदर्शिता का परिचय दिए बिना शहर के नए विकसित हो रहे क्षेत्र में कूड़ा क्यों डालना शुरू कराया। हालांकि शहर में भी कई जगहों पर सरेआम कूड़ा डाला जा रहा है। स्थानीय लोग भी अब इसके खिलाफ खड़े हो गए हैं।
नगर निगम ने शहर से निकलने वाले कूड़े के लिए दिल्ली रोड पर गौशाला के पीछे कुष्ठ आश्रम के पास अस्थाई डंपिंग सेंटर बनाया हुआ है। महाशिवरात्रि पर कुष्ठ आश्रम में त्योहार होने के कारण तीन दिन से बिजली बंबा बाईपास पर सुपरटेक के पास कूड़ा डाला जा रहा है। दुर्गंध के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में कूड़े की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद निगम प्रशासन ने कूड़े का ढेर लगाने की बजाय, सड़क किनारे गड्ढों में डालकर समतल कराना शुरू कर दिया है।
क्यों बर्बाद की जा रही सुंदरता
निगम के अधिकारी यह तो कह रहे हैं कि कूड़े को समतल कराया जा रहा है, लेकिन इसकी बदबू का क्या होगा। इतना ही नहीं डंपिंग ग्राउंड होने की संभावना के कारण यहां बनने वाले शानदार रिहायशी कॉलोनियों पर भी असर पड़ सकता है। निगम के अधिकारियों का आंख मूंदना शहर के सुंदर भविष्य को खतरे में डाल सकता है।
विज्ञापन
जहां चाहे कूड़ा डाल दो
शहर में सफाई को लेकर निगम का रवैया बहुत ही उदासीन हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आबादी क्षेत्र को चुना गया तो शहर के बीचोंबीच कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। लालकुर्ती बाजार के सामने पैठ एरिया में सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं, लेकिन किसी को परवाह नहीं है। इसके अलावा शहर के कई प्रमुख स्थानों पर कूड़ा उठने का कोई उचित प्रबंध नहीं है।
----
महाशिवरात्रि पर कुष्ट आश्रम में त्योहार होने के कारण उसके पास बने अस्थाई डंपिंग सेंटर पर कूड़ा नहीं डाला जा रहा है। बिजली बंबा बाईपास के पास दो दिन और कूड़ा डलवाया जाएगा। लोगों को परेशानी न हो, इसलिए कूड़े को गड्ढों में डालकर समतल कराया जा रहा है। -डॉ. राजवीर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी