{"_id":"52-59466","slug":"Meerut-59466-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हैड़ा में चार घरों में चोरों का धावा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हैड़ा में चार घरों में चोरों का धावा
Meerut
Updated Sat, 06 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम/दौराला। चोरों ने गुरुवार रात दुल्हैड़ा गांव में होमगार्ड समेत चार घरों पर धावा बोल दिया। लाखों का माल और नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने पल्लवपुरम चौकी पर तहरीर दी है।
बीती रात होमगार्ड भीम सिंह पुत्र रामचंद्र ड्यूटी पर गया हुआ था। उसकी पत्नी सविता, बेटी बबीता, पिता रामचंद्र घेर में सो रहे थे। घर की छत पर भीम सिंह की मां सो रही थीं। दीवार फांदकर चोर घुस आए। सेफ का ताला तोड़कर सोने के चार कड़े, गले का सेट, दो चेन, दो अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी झुमके और साठ हजार रुपये चोरी कर ले गए।
इसके बाद अशोक पुत्र कन्हैयालाल के घर पहुंच गए। अशोक अपनी बेटी और पत्नी के साथ छत पर सोया था। चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर 2200 रुपये और कीमती कपड़े चोरी कर लिए।
विज्ञापन
यहां से चोर सुभाष पुत्र गजे सिंह के मकान में गए। सुभाष अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बरामदे में सोया हुआ था। चोरों ने यहां से गले का हार, मंगलसूत्र, सात जोड़ी पाजेब, बिछुवे और 3500 रुपये चोरी कर लिए।
चोर आनंद पुत्र हरबंश के घर में भी घुसे, लेकिन बताया गया कि वहां से कोई ज्यादा कीमती सामान चोरी नहीं हुआ। सुबह होने पर पीड़ितों को चोरी का पता चला। इसके बाद सूचना पर आई पुलिस ने मौका-मुआयना किया और लौट गई।
क्षेत्र में अपराधों की बाढ़
एक माह से दौराला और पल्लवपुरम क्षेत्र में अपराधों की बाढ़ आ गई है। पुलिस जांच के नाम पर खानापूर्ति कर लौट जाती है। पिछले दिनों पल्लवपुरम स्थित पेट्रोल पंप मैनेजर सुरेंद्र से दिनदहाडे़ 6.93 लाख रुपये लूट लिए थे। बुधवार रात पल्लवपुरम फेस वन निवासी रिटायर्ड सूबेदार मेजर केपी सिंह के घर में घुस गए। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में मेजर ने भी गोली चलाई, तब बदमाश भागे।