{"_id":"52-57965","slug":"Meerut-57965-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहत्या की आशंका, पांच नामजद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहत्या की आशंका, पांच नामजद
Meerut
Updated Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भावनपुर थाना स्थित अब्दुल्लापुर नई बस्ती निवासी व्यक्ति ने गो हत्या की आशंका जताते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
शनिवार रात गांव का यामीन अपने घर के बाहर सो रहा था। वहीं पास में ट्रॉली से उसने गाय बंधी थी। तीन बजे के आसपास उसकी आंख खुली तो गाय गायब थी। उसने अपने बेटे रहीश को जानकारी दी। रहीश बाइक लेकर गाय की तलाश में गांव जई पहुंच गया। वहां सूचना मिली कि छह लोग दो गायों को गाड़ी में लेकर जंगल की ओर गए हैं। युवक जंगल की चल दिया। कुछ दूर पहुंचने पर उसे गाड़ी दिखाई दी। जिसमें उसकी गाय के साथ एक अन्य गाय भी थी। इससे पहले की रहीश गाड़ी के समीप जाता कुछ हथियारबंद लोग उसकी तरफ दौड़े। इस पर युवक भाग निकला पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। रहीश के पिता ने थाने में पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी।
पुलिस नहीं करती कार्रवाई
यामीन ने बताया कि गोहत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं करती। इससे पूर्व भी गांव जेई के छह लोगों के खिलाफ गोकशी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने आज तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया।