{"_id":"52-55687","slug":"Meerut-55687-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर चाकुओं से किया हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर चाकुओं से किया हमला
Meerut
Updated Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। मोहल्ला मजीदनगर में बंदर का बच्चा छुड़ाने की कोशिश करने पर कुछ लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला बोल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मोहल्ला मजीदनगर मेव गढ़ी निवासी इसरार ने बताया कि मोहल्ले के कुछ युवकों ने एक बंदर का बच्चा पकड़ रखा था। बृहस्पतिवार दोपहर उसने बंदर का बच्चा छोड़ने को कहा। जब युवक नहीं मानें, तो उसने बंदर को छीनकर भगाने की कोशिश की। आरोप है कि इसी पर युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी डंडे के अलावा उस पर चाकू से भी प्रहार किए गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला चिकित्सालय भेजा। एसओ लिसाड़ी गेट का कहना है कि पीड़ित ने आरोपियों के नाम नहीं बताए हैं, उनके नाम का पता लगाया जा रहा है।