{"_id":"52-55070","slug":"Meerut-55070-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात समंदर पार धमाकों से दहला मेरठ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात समंदर पार धमाकों से दहला मेरठ
Meerut
Updated Wed, 17 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। अमेरिका के बोस्टन में हुए सीरियल बम धमाकों के असर से मेरठ भी अछूता नहीं रहा। यहां के कई लोग परिवार सहित बोस्टन में रह रहे हैं। सभी के परिजन धमाकों की सूचना पर परेशान रहे। हालांकि फोन पर हुई बातचीत में सभी ने अपने सकुशल होने की बात बताई है।
बागपत रोड स्थित देव पार्क कालोनी निवासी महावीर बंसल और उनकी पत्नी सविता बंसल अकेले ही यहां पर रहते है। उनका बड़ा बेटा मनीष पत्नी प्रगति, बेटी गौरी और बेटे नील के साथ 10 साल से बोस्टन में रह रहा है। मनीष सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दूसरा बेटा सौरभ बैंगलोर में है। महावीर ने बताया सोमवार रात सौरभ ने बम धमाके की सूचना दी। इसके बाद वे परेशान हो गए। उन्होंने मनीष से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वे सभी ठीक हैं। धमाके उसके घर से काफी दूर हुए हैं, लेकिन इस समय सभी जगह कर्फ्यू लगा दिया गया है। मनीष से बात करने पर सभी ने राहत की सांस ली।
शिवाजी रोड पर रहने वाले एडवोकेट प्रवीण मित्तल का बेटा अभिनव मित्तल भी पत्नी कृति के साथ बोस्टन में रहता है। प्रवीण मित्तल की पत्नी का देहांत हो चुका है, वह अकेले रहते हैं। प्रवीण मित्तल बहुत थके और परेशान थे। उन्होंने बताया कि बेटा करीब आठ साल से बोस्टन में है। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। मंगलवार सुबह उनकी बेटी जो अमेरिका में रहती है, उसका फोन आया था। उसने जब बताया कि बोस्टन में बम विस्फोट हुए हैं, तो चिंता हो गई। जब अभिनव को फोन मिलाया तो उसने बताया कि वह तो पत्नी के साथ इस समय न्यूयार्क में है। इस पर चिंता तो खत्म हुई। लेकिन कल ही उसे वापस बोस्टन लौटना है। लेकिन उन्होंने अभिनव को बोल दिया है कि जब तक हालात ठीक नहीं होते, तब तक वह बोस्टन न जाकर अपनी बहन के यहां चला जाए।
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित द्वारिका टॉवर निवासी ब्रजवीर सिंह सैनी की पुत्री श्वेता पवांर भी बोस्टन में रहती है। दामाद संजय पवांर इंजीनियर है। चार साल पहले उनकी पोस्टिंग बोस्टन में हुई थी। मंगलवार सुबह फोन पर बेटी से बात हुई तो बम धमाकों का पता चला। ब्रजवीर सैनी ने बताया कि सभी सुरक्षित हैं। लेकिन घर में चिंता बन गई है।