फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कासमपुर व्यापार संघ अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा

कासमपुर व्यापार संघ अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा

Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। कासमपुर निवासी महिला की शिकायत पर कासमपुर व्यापार संघ अध्यक्ष सहित पांच लोगों के खिलाफ सिविल लाईन थाने में मामला दर्ज किया गया। कंकरखेड़ा पुलिस ने आरोपी व्यापार संघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

कासमपुर गली नंबर ग्यारह निवासी रजनी पत्नी प्रवीन ने सिविल लाईन थाने में कासमपुर व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज पंवार सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। महिला रजनी का आरोप था कि उसकी प्लाट पर जबरन कब्जे का प्रयास किया गया था। दो वर्ष पूर्व हुए विवाद में पुलिस ने रविवार के दिन कासमपुर व्यापार संघ अध्यक्ष के घर पर दबिश दी।
विज्ञापन

रविवार देर रात पुलिस बल आरोपी नीरज पंवार की गिरफ्तारी के लिए कासमपुर उसके निवास पर पहुंच गयी। कुछ व्यापारी भी मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके पर आरोपी की तलाश की लेकिन वह फरार हो गया। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह के अनुसार आरोपी कासमपुर व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज पंवार के खिलाफ वरेंट निकले थे जिसके तहत दबिश दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed