{"_id":"52-53531","slug":"Meerut-53531-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों से तैयार होगा कमेला भूमि में स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों से तैयार होगा कमेला भूमि में स्कूल
Meerut
Updated Wed, 27 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शासन से हापुड़ रोड स्थित पुराने कमेले की भूमि में इंटर कालेज निर्माण के लिए धन आ चुका है। यह कालेज 2.89 करोड़ रुपये से बनेगा। जिसमें शिक्षण कक्ष के साथ विज्ञान प्रयोगशालाएं भी बनाई जाएंगी।
नगर विकास मंत्री आजम खां ने हापुड़ रोड स्थित पुराने कमेला की जमीन पर राजकीय इंटर कालेज बनाने की घोषणा की थी। कमेला ध्वस्त होने के साथ ही कालेज निर्माण के प्रयास शुरू हो गए थे। नगर निगम से इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा गया था। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक मौ. जफर ने बताया कि कमेला भूमि में तैयार होने के लिए उनके पास पैसा आ चुका है। जिसमें 14 कमरे, एक लाइब्रेरी, तीन विज्ञान प्रयोगशालाएं, तीन कंप्यूटर रूम तैयार होंगे। मौ. जफर ने बताया कि एमएसडीपी अंतर्गत यह निर्माण कार्य पूरा होगा।
तीन-तीन मॉडल स्कूल, खरखौदा भी लाइन में
मौ. जफर के अनुसार अभी परीक्षितगढ़ ब्लाक के ग्राम बली व सरधना के कालंद में मॉडल स्कूल तैयार हो रहा है। वहीं खरखौदा में भी मॉडल स्कूल स्वीकृत हो गया है। इसके लिए 1.13 करोड़ का बजट आया है। इसका शीघ्र ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।