फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ताई ने दिया था मासूम बच्चों को जहर

ताई ने दिया था मासूम बच्चों को जहर

Wed, 27 Mar 2013 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Wed, 27 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ/मुरादनगर। रावली रोड निवासी मासूमों को जहर देने वाली कोई ओर नहीं, बल्कि उनकी ताई थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। दोनों बच्चों को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की पूरी तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन

रावली रोड निवासी राशिद के तीन बच्चे शोएब (3), सुहेल (2) और सोनिया (25 दिन) को सोमवार सुबह जहर खिला दिया था। तीन बच्चों को मेरठ सुभारती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जिसमें शोएब और सोनिया की मौत हो गई, जबकि सुहेल की हालत गंभीर बनी हुई है। घर में बच्चों को जहर देने वाला कौन है, यह सवाल परिवार को अंदर ही अंदर चुंभ रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह परिवार के लोगों ने एक दूसरे इसकी जानकारी लेने लगे तो एक सात साल के महिला(ताई) का कारनामा उजागर कर किया। लोगों ने महिला से डांट फटकार कर पूछना शुरू किया तो सच्चाई सामने आ गई। परिजनों ने बताया कि पांच दिन पहले राशिद की अपनी भाभी से कहासुनी हो गई थी। तब से महिला उसके बच्चों से घृणा करने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राशिद थाने पहुंचा और अपनी भाभी पर बच्चों को जहर देने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई। सीओ रणविजय सिंह का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार की महिला को हिरासत में लेने के सवाल पर सीओ का कहना है कि आरोप के आधार पर महिला से पूछताछ की जा रही है।

बच्चों का होगा पीएम
परिजनों ने बताया कि आरोपी महिला को सजा दिलाने के लिए दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराना जरूरी है। होली का त्यौहार पूरा होने के बाद डीएम की परमीशन लेकर बच्चों को कब्र से निकला जाएगा। राशिद का कहना है कि महिला को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed