{"_id":"52-51615","slug":"Meerut-51615-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष धरने पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष धरने पर
Meerut
Updated Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। छात्रों की दस मांगों को लेकर सीसीएसयू के छात्रसंघ अध्यक्ष संजीव दुर्जन शुक्रवार को विवि में धरने पर बैठे गए, लेकिन विवि की तरफ से कोई उनसे मिलने नहीं आया। छात्रसंघ अध्यक्ष ने बीएड और एमएड कालेजों में अवैध वसूली रोकने, विवि के तीन छात्रावासों का नामकरण करने, कैंपस में वाई फाई लगाने और सत्यापन के बाद कालेजों की सूची वेबसाइट पर उजागर करने आदि मांगों को लेकर धरना शुरू किया है। उधर, डिप्टी रजिस्ट्रार को धमकी देने के मामले में मुरादनगर के आस्था कॉलेज ऑफ एजूकेशन की प्रिंसिपल डा. निशी अग्रवाल ने भी छात्रसंघ अध्यक्ष की शिकायत कुलपति से की है। गौरतलब है कि वीसी ने पहले ही जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है।
विज्ञापन