{"_id":"52-51476","slug":"Meerut-51476-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां सुरक्षित नहीं सर्राफा कारोबारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां सुरक्षित नहीं सर्राफा कारोबारी
Meerut
Updated Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। स्थ्ाानीय सर्राफा बाजार में हर महीने करीब पांच सौ करोड़ का कारोबार होता है। यहां के व्यापारी देशभर के सर्राफा कारोबारियों के साथ व्यापार करते हैं। ये आए दिन होने वाली लूट की वारदातों से खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
न्यू सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश रस्तोगी बताते हैं कि मेरठ के कारीगरों का लोहा सभी मानते हैं। यहां बाहर के व्यापारी आभूषण बनवाने आते हैं। यहां इनसे कई बार लूट हो चुकी है। इसलिए व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क होना पड़ेगा। कागजी बाजार सर्राफा व्यापार मंडल के महामंत्री विजय आनंद का कहना है कि ज्यादा गोल्ड के साथ आना-जाना खतरनाक है। इसलिए व्यापारियों को कुछ ऐसे तरीके आजमाने होंगे जिनसे लुटेरों से बचा जा सके। सर्राफा राजकुमार कहते हैं कि पुलिस को सर्राफा व्यापारियों को सुरक्षा देनी चाहिए।
करीबी है मुखबिर
मेरठ/लखनऊ। सराफा व्यवसायी विशाल जैन से एक करोड़ का सोना लूटने वालों को सटीक सूचना दी गई। विशाल हर सप्ताह आभूषण सप्लाई करने लखनऊ जरूर जाता था, मगर वह बुधवार को लखनऊ जा रहे हैं, इसकी जानकारी हर किसी को नहीं होगी। ऐसे में किसी करीबी द्वारा मुखबिरी करने का शक गहरा रहा है। पुलिस विशाल और मोहित सहित करीब 20 सेलफोन की सीडीआर निकालने की तैयारी कर रही है। लखनऊ से पुलिस टीम मेरठ आकर मामले की जांच करेगी।