फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कल से भरे जाएंगे बचे परीक्षा फार्म

कल से भरे जाएंगे बचे परीक्षा फार्म

Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएशन और ग्रेजुएशन सेकेंड तथा थर्ड ईयर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। यह फार्म 22 फरवरी से 3 मार्च तक भरे जाएंगे। बृहस्पतिवार को फार्म भरने के निर्देश जारी होंगे। उधर, विवि ने हड़ताल की वजह से फीस और फार्म जमा करने की तिथि एक दिन बढ़ा दी है।
विज्ञापन

विवि के प्रेस प्रवक्ता डा. पीके शर्मा के मुताबिक ग्रेजुएशन सेकेंड और थर्ड ईयर के अलावा पोस्ट ग्रेजुएशन प्राइवेट की फीस जमा होने की अंतिम तिथि 5 मार्च है। कॉलेजों में 6 मार्च तक फार्म जमा होंगे। पोस्ट ग्रेजुएशन रेग्युलर छात्रों को फार्म बाद में भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैंक में फीस जमा करने की तिथि बढ़ाईः बैंकों की हड़ताल की वजह से विवि ने परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। अब 21 की जगह 22 फरवरी तक बैंकों में फीस जमा होगी। कॉलेजों में फार्म 22 की जगह 23 फरवरी तक जमा होंगे। बुधवार को केवल ऑनलाइन फॉर्म ही भरे जा सके। अब तक रेग्युलर और प्राइवेट करीब एक लाख 45 हजार विद्यार्थी करीब 15 करोड़ परीक्षा शुल्क जमा कर चुके हैं। विवि कैंपस स्थित इलाहाबाद बैंक बंद होने की वजह से छात्रों को परेशानी हुई। बैंक से मार्कशीट, डिग्री, माइग्रेशन और प्रोविजन डिग्री आदि निकलवाने के लिए फार्म लेना या शुल्क जमा करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को यह फार्म विवि के एकाउंट विभाग से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed