{"_id":"52-49436","slug":"Meerut-49436-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम को पिस्टल के बल पर बंधक बनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम को पिस्टल के बल पर बंधक बनाया
Meerut
Updated Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर (ब्यूरो)। शताब्दीनगर में बकाएदार ने बुधवार को बिजली का कनेक्शन काटने गए जेई और कर्मियों को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया। जेई ने थाना परतापुर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
उद्योगपुरम के जेई अरविंद बिंद के अनुसार शताब्दी नगर सेक्टर-4 बी निवासी प्रदीप शर्मा पर बिजली के करीब उन्नीस हजार रुपये बकाया हैं। प्रदीप को नोटिस दिया, लेकिन बिल चुकता नहीं किया। जेई अरविंद बिंद, गगोल बिजलीघर के जेई अनिल कुमार, लाइनमैन सलेख चन्द और संविदाकर्मी सत्यप्रकाश उपभोक्ता प्रदीप के घर कनेक्शन काटने पहुंचे। आरोप है कि प्रदीप और दोनों जेई के बीच नोकझोंक हुई। आरोप है कि प्रदीप ने पिस्टल के बल पर पावर टीम को बंधक बना लिया। जेई ने थाना परतापुर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उधर, प्रदीप ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।