फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जाम के झाम ने दवाई शहनाई की गूंज

जाम के झाम ने दवाई शहनाई की गूंज

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। सहालग के पहले ही दिन शनिवार शाम शहर जाम की चपेट में आ गया। जैसा अंदेशा जताया गया था, वैसा ही हुआ। शहर के प्रमुख मार्गों पर बैंडबाजों की धुन के बीच वाहनों के भोंपू भी लगातार बजते रहे। दिल्ली रोड पर अमर उजाला फ्लाईओवर और रेलवे रोड चौराहे पर लंबा जाम लगा।
विज्ञापन

शनिवार को शहर में कई शादियां थी। शहर का शायद ही कोई मंडप या होटल ऐसा हो, जिसमें शहनाई न गूंज रही हो। कई जगह तो स्कूल के मैदान, पार्क और गलियों में भी टेंट लगे थे। इतनी बड़ी संख्या में शादियां होने के चलते शहर की यातायात व्यवस्था रात करीब नौ बजे से गड़बड़ाना शुरू हो गई। एकतरफ जहां सड़कों पर बैंड की धुन पर बाराती झूम रहे थे। वहीं, दूसरी ओर जाम में फंसे वाहन हार्न बजाते हुए रेंग रहे थे। रात 11 बजे तक जाम का ऐसा झाम रहा कि शादियों की शहनाई की गूंज वाहनों के हार्न के बीच दबकर रह गई।
विज्ञापन

पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
गढ़ रोड, रेलवे रोड चौराहा और दिल्ली रोड पर इस जाम को खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई जगह ट्रैफिक वन-वे कर वाहनों को निकाला गया। लेकिन वाहनों के बढ़ते दबाव में सड़कें सिकुड़ती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर पार्किंग
कई जगह मंडपों के भीतर पार्किंग की जगह कम होने से सड़क पर ही लोगों ने गाड़ियां खड़ी कर दीं। इस कारण भी जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed