{"_id":"52-46108","slug":"Meerut-46108-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भ्रष्ट अधिकारियों का मुंह काला कर देंगे’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भ्रष्ट अधिकारियों का मुंह काला कर देंगे’
Meerut
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। अधिकांश सफाई कर्मियों के काम पर नहीं पहुंचने पर शनिवार को वार्ड 71 में जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त के सामने पार्षद पति ने भ्रष्ट अधिकारियों का मुंह काला करने की चेतावनी दे डाली। अधिकारी के साथ पहुंचे कर्मचारियों ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
वार्ड नंबर 71 से पार्षद के पति यासीन पहलवान के नेतृत्व में शनिवार को कई लोगों ने बदहाल सफाई व्यवस्था पर नगर निगम अधिकारियों के विरुद्घ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलने पर अपर नगर आयुक्त आरआर सिंह मौके पर पहुंचे। यासीन पहलवान ने अपर नगर आयुक्त को बताया कि वार्ड में 25 सफाई कर्मियों की तैनाती है, लेकिन कुछ सफाई कर्मी ही कार्य पर आ रहे हैं। तीन माह से अधिकारियों को इससे अवगत कराया जा रहा है, लेकिन स्थिति जस की तस है। अपर नगर आयुक्त के सामने पार्षद पति ने कह दिया कि हालात में सुधार नहीं हुआ तो भ्रष्ट अधिकारियों का मुंह काला कर देंगे। इसके बाद अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे कर्मचारियों और लोगों की जमकर बहस हुई।