{"_id":"52-46055","slug":"Meerut-46055-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरह वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरह वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
Meerut
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। प्रीति विहार में तेरह वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। आकाश शर्मा उर्फ भानू (13) मीनाक्षी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर में कक्षा आठ का छात्र था। नौचंदी एसओ जनकसिंह पुंडीर ने बताया कि छात्र की मां का पति सुरेशचंद निवासी किला परीक्षितगढ़ से विवाद चल रहा है। इस कारण वह आकाश के साथ प्रीति विहार में किराये के मकान में रहने लगी। महिला (छात्र की मां) फैक्टरी में नौकरी करके आकाश की पढ़ाई और घर का खर्च उठाती थी। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी महिला रात आठ बजे फैक्ट्री से लौटी तो आकाश का शव पंखे पर लटका था। बेटे का शव देख मां बेहोश होकर गिर पड़ी। आसपास के लोगोें ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। करीब दो घंटे बाद नौचंदी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन