फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पहले गिरने से, अब उछलने से होंगे घायल

पहले गिरने से, अब उछलने से होंगे घायल

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। शहर में एक नई समस्या रोजाना पैदा हो रही है। सड़क, सफाई, नाला, नाली, बिजली और पानी जैसी समस्याओं के बीच गंगानगर में एक नई समस्या खड़ी हो गई है। यहां पहले जहां सीवर के मेन हाल के ढक्कन खुले होने पर लोग गिरने से घायल हो रहे थे, वहीं अब इन्हें बंद कर जो ढक्कन लगाए गए हैं, उन्हें सड़क से ऊपर उठा दिया गया है। इसके चलते अब वाहन चालक उछलकर गिर रहे हैं। मेन होल बंद करने के फेर में मजदूरों ने इन ढक्कनों को सड़क से चार से छह इंच ऊपर उठा दिया है। ऐसे में तेज गति से आने वाले वाहन जरा सी चूक होते ही दुघर्टना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

- अगर ऐसा है तो गलत है, निरीक्षण कराकर ठीक कराया जाएगा।
- एसपी सिंह, मुख्य अभियंता एमडीए
नहीं किया वादा पूरा
गगोल रोड पर स्थित नाले की सफाई न होने से गंदगी फैल रही हे। मच्छर पैदा हो गए हैं। इस रोड पर दुकान करने वाले राजकुमार ने बताया कि पिछले दिनों एमडीए वीसी सप्ताह भर में नाला सफाई का आश्वासन देकर गए थे, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

संत विहार कंकरखेड़ा निवासी बीना मलिक ने बताया कि उनके यहां सड़क और नाली का निर्माण न होने से घरों का पानी बाहर निकलकर मकानों के सामने भरा रहता है, जिससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुल्तान नगर निवासी सोनू प्रजापति का कहना है कि उनके यहां रास्ता टूटा हुआ है और स्ट्रीट लाइट भी नहीं है।
पूठ गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि रोहटा रोड पर गांव से पहले सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यह कूड़ा सड़क तक फैला है, जिस कारण कभी भी दुघर्टना हो सकती है।
तारापुरी निवासी अब्बास ने बताया कि उनके यहां जलभराव की समस्या रहती है। शुक्रवार दोपहर भट्ठा मोड़ पर एक तरफ एक-एक फुट जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed