{"_id":"52-46028","slug":"Meerut-46028-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली हुई तो क्रय केंद्र निरस्त होंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली हुई तो क्रय केंद्र निरस्त होंगे
Meerut
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। उप गन्ना आयुक्त डॉ. वीबी सिंह ने शुक्रवार को गन्ना भवन स्थित सभागार में मंडल के चीनी मिलों की समीक्षा की। उन्होंने मिलों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी सेंटर पर घटतौली पकड़ी गई तो क्रय केंद्र निरस्त करके उसका गन्ना दूसरे मिल को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। उन्होंने कांटों की चेकिंग के लिए डीसीओ को जांच दल गठित करने के निर्देश दिए।
उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि 1072 क्रय केंद्रों में से 1027 केंद्र ही संचालित हुए हैं। 45 क्रय केंद्र संचालित न होने की जानकारी डीसीओ से मांगते हुए मिलों को नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने गन्ना सूचना प्रणाली मॉडल विजन-2 की समीक्षा करते हुए सभी मिलों को वेबसाइट अपडेट करने, एसएमएस भेजने, आईवीआरएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे चालू करने, वेटिंग टाइम प्रदर्शित करने, जीपीएस सर्वे, गूगल मैप पर किसान और गांव के नाम सहित डलवाने, एचएचसी वेब्रिज लिंक लगवाने और किसानों की समस्या का ई-समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किनौनी और मोदीनगर मिल के किसानों तक एसएमएस न जाने, रमाला व मलकपुर मिल की वेबसाइट ठीक से काम नहीं करने, सिंभावली, बृजनाथपुर, अनामिका, साबितगढ़ मिलों की आईवीआरएस सिस्टम में टोल फ्री नंबर खराब होने की शिकायत पर मिल प्रतिनिधियों से कड़ा एतराज जताया।
उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि गत 22 नवंबर तक मिलों ने 31 लाख 87 हजार कुंतल गन्ना खरीदकर 1 लाख 50 हजार कुंतल चीनी उत्पादन किया है। बैठक में मंडल की सभी चीनी मिलों के अधिकारी, डीसीओ और सचिव आदि मौजूद रहे।