{"_id":"52-45861","slug":"Meerut-45861-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"22वें दिन भी जारी रहा धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22वें दिन भी जारी रहा धरना
Meerut
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर चल रहा भाकियू का आंदोलन अब इतिहास बनाने की ओर है। भाकियू के कब्जे में टोल 22वें दिन भी रहा। अब तक कंपनी को छह करोड़ तीस लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। देश के किसी भी टोल पर इतने दिनों तक आंदोलन अभी तक नहीं चला है।
बुधवार को सिवाया टोल प्लाजा पर चल रहे आंदोलन को अखिल भारत हिंदू महासभा के जितेंद्र चौधरी, रवि चौहान, नवीन त्यागी, सुमित राघव, सर्वेश आदि ने समर्थन दिया। राकेश टिकैत ने कहा कि लखनऊ की बैठक में अगर कोई हल नहीं निकला तो भाकियू आंदोलन की दिशा नए सिरे से तय करने पर विचार करेगी।