फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हिस्ट्रीशीटर को सरेबाजार गोलियों से भूना

हिस्ट्रीशीटर को सरेबाजार गोलियों से भूना

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ/सरधना। करनावल में पिछले दिनों हुए तिहरे हत्याकांड के बाद मंगलवार को एक बार फिर गैंगवार ने खूनी रूप ले लिया। सरधना के बिनौली रोड बाजार में बाइक सवार छह बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को गोलियों से भून डाला। सरेआम गोलियां चलने से बाजार में भगदड़ मच गई। एसएसपी के अनुसार यह ऊधम और भदौड़ा के बीच चल रही गैंगवार का नतीजा है। प्रारंभिक जांच में यह हत्या ऊधम सिंह गैंग द्वारा कराए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

सरूरपुर खुर्द निवासी नीटू उर्फ रमेश पुत्र रतन सिंह मंगलवार सुबह करीब पौने 12 बजे अपने भाई विपिन और चाचा रविंद्र के साथ सरधना के बिनौली रोड बाजार में खरीदारी करने आया था। कार खड़ी करने के बाद तीनों एक परचून की दुकान से सामान ले रहे थे। इस बीच दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने नीटू को घेरकर उस पर गोलियों की बौछार कर दी। गोलियां चलते ही बाजार में भगदड़ मच गई। गोलियों से छलनी नीटू जमीन पर आ गिरा। आखिर में एक बदमाश ने नीटू के सिर में गोली मारी। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए जुल्हैड़ा रोड की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

वारदात के वक्त सरधना में तहसील दिवस चल रहा था। यहां एसएसपी मौजूद थे। सरधना, सरूरपुर और जानी पुलिस के साथ वे मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि नीटू थाना सरूरपुर का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ 25 केस दर्ज थे। नीटू का संबंध पहले ऊधम सिंह से था लेकिन ऊधम की भांजी रश्मि के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी परमवीर के साथ उसकी नामजदगी होने से वह ऊधम का दुश्मन बन गया था। बाद में वह योगेश भदौड़ा गैंग से जुड़ गया। इस हत्या में ऊधम सिंह गैंग का नाम सामने आया है। गौरतलब है कि नीटू की पत्नी कविता ग्राम प्रधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed