{"_id":"52-45796","slug":"Meerut-45796-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में मिला लापता ठेकेदार लवी का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में मिला लापता ठेकेदार लवी का शव
Meerut
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ/अलीगढ़। जागृति विहार निवासी लापता ठेकेदार केशव उर्फ लवी (21) का शव मंगलवार को अलीगढ़ से बरामद हो गया। शव शिकारपुर क्षेत्र से काली नदी से बहता हुआ अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र में साधु आश्रम तक पहुंच गया था। परिजनों ने देर रात अलीगढ़ पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली।
पुलिस के मुताबिक केशव की हत्या उसके क्रिकेटर दोस्त विपिन गिरी पुत्र चंद्रपाल गिरी (सिपाही) ने अपने साथियों के साथ मिलकर गत 10 नवंबर की रात कर दी थी। हत्या के बाद शव बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र में दारापुर गांव के पास काली नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने जब विपिन, उसके कार चालक अंकित गुर्जर और विपिन के तहेरे भाई प्रदीप निवासी धनौरा बुलंदशहर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ था। लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद शव नहीं मिल पाया था। केशव के परिजनों ने नदी किनारे के गांवों में किसानों को मोबाइल नंबर भी बांट दिए थे। मंगलवार दुपहर केशव के चाचा पहासू निवासी मुकेश को एक किसान ने नदी से शव मिलने की सूचना दी। मुकेश ने शव की शिनाख्त केशव के रूप में की। थानाध्यक्ष मेडिकल का कहना है कि शव की शिनाख्त हो गई है। इस मामले में अपहरण का केस दर्ज था, जिसे हत्या में तरमीम किया जा रहा है। हत्या में दो और युवक तेजा और बंटी शामिल थे। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
डीएनए टेस्ट की मांग की थी
केशव के पिता गोविंद पाल मंगलवार दोपहर को एसएसपी के. सत्यानारायणा से मिले थे। उन्होंने कार से लिए गए खून के नमूने का डीएनए टेस्ट कराने की भी मांग की थी। ताकि यह पता चल सके कि कार में मिला खून केशव का ही था। लेकिन कुछ घंटे बाद ही केशव का शव अलीगढ़ में मिलने की सूचना मिल गई।
विज्ञापन
‘दगा, शक और डर में हुई हत्या’
एसओ मेडिकल प्रवीन कुमार के अनुसार केशव और विपिन दोस्त थे। विपिन की शादी काफी देरी से हुई थी। केशव का विपिन की ससुराल में आना जाना था। विपिन को शक था कि केशव उसकी पत्नी से मिलता है। और उससे फोन पर बात करता है। इस बीच किसी ने विपिन को कह दिया था कि लवी ने धमकी दी है कि वह विपिन को दिवाली के बाद मार डालेगा। दोस्ती में दगा, पत्नी से संबंधों का शक और जान जाने के डर से ही विपिन ने केशव को मार डाला। यह खुलासा खुद विपिन ने पूछताछ में किया था।