फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भामाशाह पर चली शरद की ‘आंधी’

भामाशाह पर चली शरद की ‘आंधी’

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। भामाशाह मैदान पर शनिवार से कर्नाटक के तेज गेंदबाज एचएस शरद की आंधी चली। शरद ने अपने डेब्यू मैच में यूपी के दमदार बल्लेबाज मुकुल डागर, कप्तान सुरेश रैना और परविंदर सिंह का शुरुआती समय में ही विकेट लेकर यूपी की कमर तोड़ दी। हालांकि, मोहम्मद कैफ के शतक ने यूपी संभाला।
विज्ञापन

भामाशाह मैदान पर मैच का शुभारंभ सब एरिया कमांडर मेजर जनरल वीके यादव ने किया। कर्नाटक टीम के कप्तान स्टुअर्ट बिन्नी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। कर्नाटक के तेज गेंदबाज एचएस शरद और रोनित मोरे ने पहले ओवर से ही सधी हुई गेंदबाजी की। शरद ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जबरदस्त इन स्विंग फेंक अली मुर्तजा का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरे छोर पर 12वां ओवर करने आए कप्तान स्टुअर्ट बिन्नी ने अपनी पहली गेंद मुकुल डागर को आउट कर दिया। सेकेंड डाउन बल्लेबाजी करने उतरे यूपी के कप्तान सुरेश रैना ने लांग ऑफ और कवर पर तीन चौके लगाए, लेकिन शरद की तेज गेंद को जज करने में चूक गए और 14 रन के स्कोर पर बोल्ड हो गए। शरद ने शून्य के स्कोर पर परविंदर सिंह भी चलता किया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक यूपी ने 9 विकेट पर 273 रन बना लिए थे। इम्तयाज अहमद 10 रन और अंकित राजपूत अंतिम जोड़ी के तौर पर मैदान पर डटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कर्नाटक ने कैच पकड़ लपका मैच
कर्नाटक ने गेंदबाजी ही नहीं क्षेत्ररक्षण में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। कप्तान स्टुअर्ट बिन्नी अली मुर्तजा और मोहम्मद कैफ का कैच लपका। वहीं लॉग ऑफ पर मनीष पांडे ने नामुमकिन कैच को मुमकिन बनाते हुए डाइव लगाकर पीयूष चावला का कैच लपक कर मैच कब्जे में कर लिया। कर्नाटक ने गेंदों पर लपक कर दिन भर में करीब 30 रन बचाये।
---
एचएस शरद
ओवर - 24
मेडन - 7
रन - 60
विकेट - 5
---

यूपी टीम
बल्लेबाज आउट रन गेंद चौके छक्का
अली मुर्तजा बोल्ड शरथ 04 16 1 0
मुकुल डागर कॉट एंड बोल्ड स्टुअर्ट 10 26 2 0
मोहम्मद कैफ कैच स्टुअर्ट, बोल्ड शरथ 122 368 11 1
सुरेश रैना कप्तान बोल्ड शरथ 14 13 3 0
आरिश आलम कैच केएल राहुल, बोल्ड शरथ 27 70 4 0
पीयूष चावला कैच मनीष, बोल्ड केपी अपन्ना 23 40 4 0
अमीर खान कैच गौतम, बोल्ड अपन्ना 10 31 2 0
भुवनेश्वर कुमार कैच मनीष, बोल्ड शरथ 36 73 5 0
इम्तयाज अहमद नॉट आउट 10 18 1 1
अंकित सिंह राजपूत नॉट आउट 00 02 0 0
अतिरिक्त रन - 17, वाइड- 1 , नो बॉल-1, बाई - 10, लेग बाई - 5
----
गेंदबाजी
गेंदबाज ओवर मेडन रन विकेट
रोनित मोरे 14 5 38 1
एचएस शरथ 24 7 60 5
स्टुअर्ट बिन्नी 16 2 53 1
के. गौतम 10 2 29 0
केपी अपन्ना 21 1 56 2
अमित वर्मा 3 - 11 -
केबी पवन 2 - 11 -
कुल 90 17 273 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed