{"_id":"52-45527","slug":"Meerut-45527-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस से भरी कार में तोड़फोड़, आगजनी का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांस से भरी कार में तोड़फोड़, आगजनी का प्रयास
Meerut
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। गोमांस ले जाने की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंगलाबट्टू साकेत में मांस से लदी कार को पकड़ लिया। कार सवार दो युवकों को पीटते हुए कार में तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे दो सिपाहियों ने जब कार सवार युवकों का पक्ष लेना चाहा तो गुस्साई भीड़ ने उनसे भी हाथापाई की। देर तक चले हंगामे के बाद कार समेत दोनों युवकों को थाना सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया।
फलावदा निवासी आस मोहम्मद और नाहिद शनिवार दोपहर को कार में मांस लेकर फलावदा से ऊंचा सद्दीकनगर लिसाड़ी गेट जा रहे थे। मवाना रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार रोकने का प्रयास किया। न रुकने पर कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना शहर में दे दी। कार जब जेल चुंगी के पास नंगलाबट्टू की तरफ पहुंची तो वहां पहले से मौजूद लोगों ने कार को घेराबंदी कर रुकवा लिया। इस बीच भाजपा कार्यकर्ता भी पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। भीड़ ने कार सवार दोनों युवकों को बाहर निकालकर उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास भी किया।
सूचना पर जब जेल चुंगी चौकी से दो सिपाही पहुंचे तो बीचबचाव के चलते सिपाहियों से भी हाथापाई हो गई। इसके बाद सीओ और एसीएम सिविल लाइन कई थानों की फोर्स लेकर वहां पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने जब मारपीट, तोड़फोड़ और सिपाहियों से बदसलूक ी करने वालों पर कार्रवाई की बात की तो भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रवेश त्यागी और अजित सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। आरोप था कि भाजपा कार्यकर्ता फलावदा से गोमांस से लदी कार का पीछा कर रहे थे। कंट्रोल रूम के अलावा एसपी देहात को इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से कार सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मांस का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है। कार में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में अज्ञात लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।