फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शोकसभा में उठी कार्रवाई की मांग

शोकसभा में उठी कार्रवाई की मांग

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सरधना। अक्षत हत्याकांड में आयोजित शोकसभा में बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। शोकसभा में तमाम दलों के प्रतिनिधियों और व्यापारियों ने भाग लिया। सपा सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ने भी शोक संदेश भेजकर अपनी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

दीपावली की रात सपा नेता पंकज जैन के तहेरे भाई विकास जैन के घर बदमाशों ने डाका डाला था। इस दौरान विकास के पुत्र अक्षत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अक्षत की शोकसभा का आयोजन शुक्रवार को रामलीला मैदान के रामभवन में हुआ। शोकसभा में आए लोगों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भेजे गए शोक संदेश को पढ़कर सुनाया। डीजीपी और डीएम ने सभा में न आने की मजबूरी की सूचना के साथ शोक संदेश भेजे। सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने पीड़ित परिवार की मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सोम ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिला पंचायत सदस्य और महावीर एजुकेशनल पार्क के चेयरमैन धर्मेंद्र भारद्वाज ने पीड़ित परिवार को सहयोग की बात कहते हुए संवेदना व्यक्त की। शोकसभा में पूर्व बसपा विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह, विनोद हरित, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनपाल जैन, नीरज गुप्ता, सूर्यदेव त्यागी, हर्ष जैन, मलखान सैनी ने संवेदना प्रकट की। शोकसभा का संचालन ठाकुर प्रितीश ने किया।
विज्ञापन

छावनी बना सरधना
शोकसभा के दौरान सरधना छावनी में तब्दील रहा। खुफिया विभाग भी पल-पल की जानकारी लेता रहा। रामलीला मैदान के आसपास भारी पुलिस बल और पीएसी मौजूद रही। इसके अलावा गुजरान गेट, लश्कर गंज, पुलिस चौकी बस स्टैंड पर भी पुलिस तैनात रही। खरीददारी करने आए लोग इतनी पुलिस को देखकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलायन की तैयारी में व्यापारी
डकैती और हत्या की वारदात से व्यापारी वर्ग दहशत मेें है। तीन दिन बाद भी कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। बिजली न होने से यहां के उद्योग पहले ही सिमटे हुए थे, जिस कारण कारोबारी पलायन कर गए थे। अब लूटपाट के चलते व्यापारी फिर पलायन की तैयारी में हैं।

एक और बदमाश दबोचा
सरधना। अक्षत हत्याकांड में शुक्रवार को पुलिस ने एक और बदमाश कल्लू पुत्र रहमान मोहल्ला कुम्हारन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उससे तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। हालांकि डकैती का माल बरामद नहीं हुआ। इंस्पेक्टर का कहना है कि डकैती का सारा माल शहजाद के पास है। अन्य बदमाशों की लोकेशन अलीगढ़ में मिलने पर टीम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed