{"_id":"52-45377","slug":"Meerut-45377-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल 1.20 रुपये सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल 1.20 रुपये सस्ता
Meerut
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में गिरावट करके जनता को राहत दी है। गुरुवार मध्य रात्रि से पेट्रोल 1.20 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। मेरठ में प्रीमियम पेट्रोल पहले 82.69 रुपये प्रतिलीटर मिलता था, अब वह 81.49 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। सादा पेट्रोल 73.47 रुपये नहीं, बल्कि 72.27 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इस संबंध में जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन का कहना है कि पेट्रोल सस्ता होने से जनता को राहत मिलेगी।
विज्ञापन