फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कर्मचारी नेता की पिटाई, फूटा आक्रोश

कर्मचारी नेता की पिटाई, फूटा आक्रोश

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। छोटी दीपावली पर नगर निगम कर्मचारी महासंघ के महामंत्री और वार्ड 41 के सफाई नायक तुलसी मोहन व सफाई कर्मी सुभाष के साथ मारपीट की घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने वेस्टर्न कचहरी रोड पर आरजी डिग्री कॉलेज के सामने तीन घंटे तक जाम लगाया। आरोपी के घर पर मृत पशु टांगकर हैप्पी दीपावली के नारे लगाए गए। नामजद तीन आरोपियों के विरुद्घ थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज होने और 24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर ही तीन घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह वार्ड नंबर 41 में सफाई चल रही थी। आरोप है कि सफाई कर्मी सुभाष ने इसी वार्ड में डेयरी चलाने वाले दीपक को सड़क किनारे गोबर डालने से रोका। इस पर दोनों के बीच कहासुनी बाद दीपक और उसके भाई राजू, ताजू ने मिलकर सुभाष की पिटाई कर दी, इसे देख वार्ड में तैनात सफाई नायक तुलसी मोहन ने सुभाष को आरोपियों से छुड़ाने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी मिलने पर थोड़ी ही देर में तमतमाए सैकड़ों सफाई कर्मचारी मौके पर इकट्ठा हो गए और आरजी डिग्री कॉलेज के सामने कूड़ा उठाने वाली ठेली आदि लगाकर सड़क पर कूड़ा बिखेरते हुए पूरी सड़क को जाम कर दिया। इसके बाद आरोपी के घर पर प्रदर्शन करते हुए मकान के प्रवेश द्वार पर मृत पशु टांगकर हैप्पी दीपावली के नारे लगाए गए, यही नहीं आरोपी के घर में चल रही डेयरी समेत अंदरूनी हिस्से में भी कूड़ा फेंक दिया। नगर आयुक्त राजकुमार सचान, एसीएम कुमार विनीत, सीओ मनीष मिश्र, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के महामंत्री कैलाश चंदोला, नगर निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अनीस अहमद, आदि ने मौके पर पहुंचकर सफाई कर्मियों को काफी मशक्कत के बाद शांत किया। इसके बाद ही 11:30 बजे जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मैं इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। पूरा शहर सफाई कर्मियों के साथ है।
राजकुमार सचान, नगर आयुक्त
मारपीट या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सफाई कर्मचारी अपने सम्मान की लड़ाई लड़ना जानता है।
कैलाश चंदोला, महामंत्री- उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस-प्रशासन को 24 घंटे की मोहलत दी गई है। गिरफ्तारी न होने पर बड़ा आंदोलन होगा।
अनीस अहमद, अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी महासंघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed