{"_id":"52-45124","slug":"Meerut-45124-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेरे पति का निकाह रुकवाओ’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेरे पति का निकाह रुकवाओ’
Meerut
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। पति के दूसरे निकाह पर एक महिला ने लालकुर्ती थाने में रविवार रात हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने सोमवार को होने वाले निकाह को रोकने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने पति और उसके बड़े भाई को हिरासत में ले लिया। देर रात तक थाने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।
पूर्वा फैय्याज अली मोहल्ले की एक युवती का निकाह 12 साल पहले हंडिया मोहल्ले में हुआ था। दो बच्चे होने के बाद युवक ने महिला को तलाक दे दिया। दोनों परिवारों की सहमति पर महिला का देवर से निकाह करा दिया। तब महिला दोनों बच्चों के साथ देवर के साथ रहने लगी। महिला ने बताया कि देवर से उसको तीन बच्चे हो गये हैं। ससुरालियों ने देवर का निकाह मकबरा में एक युवती से तय कर दिया। निकाह सोमवार को होना तय हुआ था। रविवार देर शाम महिला ने देवर के दूसरे निकाह रुकवाने की मांग करते हुए लालकुर्ती थाने में हंगामा खड़ा कर दिया।
महिला का आरोप है कि देवर उसको पहले पति से संबंध रखने को कहता है। जिस पर महिला राजी नहीं है। हंगामा की सूचना पर लालकुर्ती थाने की पुलिस महिला समेत दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। दोनों पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गये। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाकर थाने में हंगामा कर रहे थे।