फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   9th student murdered after kidnapping in Rithani

रिठानी में नौवीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या

Wed, 08 Dec 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
9th student murdered after kidnapping in Rithani
रिठानी में नौवीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर के रिठानी में प्रापर्टी डीलर सुशील शर्मा के पुत्र नौवीं कक्षा के छात्र आदित्य शर्मा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर शताब्दीनगर स्थित ग्रीन पार्क के पीछे झाड़ियों में मिला। पीड़ित परिवार ने छात्र के सहपाठी छात्रों पर हत्या करने का अंदेशा जताया है। पुलिस इस वारदात को दस महीने पहले आकाश पाल की हत्या से भी जोड़कर जांच कर रही है।
रिठानी निवासी आदित्य शर्मा (15) सोमवार शाम पांच बजे ट्यूशन जाने के लिये घर से निकला था। देर रात तक छात्र नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश की। छात्र नहीं मिला तो रात में ही अपहरण की रिपोर्ट परतापुर थाने में दर्ज करा दी। मंगलवार सुबह परिजनों ने आदित्य के साथ ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों से जानकारी ली। ट्यूशन टीचर गौरव ने बताया कि आदित्य अपने सहपाठी चित्रांश के साथ गया था। परिजनों ने चित्रांश से पूछताछ की और उसे व पुलिस को साथ लेकर आदित्य को ढूंढने लगे।
विज्ञापन

चित्रांश की निशानदेही पर आदित्य का शव झाड़ियों में मिल गया। शव देखते ही परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस चित्रांश को थाने ले गई और गहनता से जानकारी लेनी शुरू कर दी। दस महीने पहले रिठानी में आकाश पाल की हत्या हुई थी। चर्चा है कि आकाश की हत्या का बदला लेने के लिए आदित्य को मारा गया है। पोस्टमार्टम के बाद परतापुर थाना पुलिस की मौजूदगी में शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सहपाठी छात्र चित्रंाश की निशानदेही पर आदित्य का शव बरामद हुआ है। एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मिली है, जिसमें दो छात्र दिखाई दिए हैं। हत्या का खुलासा पुलिस जल्द करेगी।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed