फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   979 new patients corona possitive

कोरोना की जांच कराने वाला हर सातवां व्यक्ति निकला संक्रमित

Sat, 22 Jan 2022 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
979 new patients corona possitive
979 मरीज नए मिले, 77 साल के बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

मेरठ। जिले में शुक्रवार को 6494 लोगों की जांच में कोरोना के 979 नए मरीज मिले हैं, जबकि 77 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। यह बुजुर्ग मवाना खुर्द के रहने वाले थे। वह कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे और काफी समय से बीमार थे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1080 लोगों की छुट्टी हुई है। पिछले 12 दिन में संक्रमित 8626 लोगों को छुट्टी दी गई है। नए मरीजों में डॉक्टर, कारोबारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा, फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर आदि शामिल हैं। सक्रिय केस 5657 हैं। ये मरीज 46 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 5611 होम आइसोलेशन में हैं। इनमें से 14 मरीज एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। एक वेंटिलेटर पर है। इन मरीजों में 627 पुरुष और 352 महिलाएं हैं। इनमें 87 बच्चे और किशोर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

---
यहां मिले सबसे ज्यादा मरीज
क्षेत्र मरीज
कंकरखेड़ा 98
पल्हेड़ा 91
जयभीमनगर 75
नंगला बट्टू 59
कसेरुबक्सर 57
रजबन 52
दौराला 50
परीक्षितगढ़ 45
ब्रह्मपुरी 41
राजेंद्रनगर 37
--------
23948 ने लगवाई कोरोनरोधी वैक्सीन
मेरठ। शुक्रवार को 23948 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। जिले में अब तक 23 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से बचाव की पहली डोज ले चुके हैं, जबकि 15 लाख से अधिक लोगों ने दोनों डोज ले ली हैं। दोनों डोज के बाद ही टीकाकरण पूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 2562900 लोगों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य है। 15 से 17 साल की उम्र वालों को पहली डोज, 60 साल से ज्यादा उम्र वाले, हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर एहतियातन डोज ले रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि 24 से 29 जनवरी तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाएंगी और पता करेंगी कि किसने वैक्सीन लगवाई है और किसने नहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed