फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   96 nominations received to become president in eight divisions of BJP metropolis

Meerut News: भाजपा महानगर के आठ मंडलों में अध्यक्ष बनने को आए 96 नामांकन

Fri, 13 Dec 2024 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
96 nominations received to become president in eight divisions of BJP metropolis
मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर में बृहस्पतिवार को आठ मंडलों के अध्यक्ष चुनने को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। आठ महिलाओं समेत 96 कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन भरे। 13 दिसंबर को बचे हुए आठ मंडलों की नामांकन प्रक्रिया होगी। भाजपा नेतृत्व आम सहमति से मंडल अध्यक्ष बनाने के प्रयास में लगा है। इसके बाद ही चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के मंडलों में अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। दो दिन चलने वाली चुनाव प्रक्रिया में पहले दिन आठ मंडलों के लिए नामांकन पत्र भरे गए। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, मेरठ महानगर के जिला चुनाव अधिकारी सलिल विश्नोई भी इस दौरान उपस्थित रहे। सह चुनाव अधिकारी गजेंद्र शर्मा और राखी त्यागी ने सभी बूथों का निरीक्षण किया। आठ मंडलों में अध्यक्ष पद के लिए 96 नामांकन पत्र जमा हुए, जिनमें आठ महिलाएं शामिल है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी मंडल में आठ, अग्रसेन मंडल में छह, कंकरखेड़ा मंडल में दो महिलाओं समेत 18, शास्त्रीनगर में एक महिला समेत दस, मुल्तान नगर में 17, जागृति विहार में चार महिलाओं समेत 23, पल्लवपुरम में तीन, छावनी में एक महिला समेत 11 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा से ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम किया है। यह चुनाव उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में यह चुनाव एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बचे आठ मंडलों के चुनाव 13 दिसंबर को कराए जाएंगे। इसके बाद पार्टी आम सहमति बनाकर चुनाव परिणाम घोषित करेगी। इसके लिए कसरत जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed