फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   93.41 percent candidates appeared in the first shift and 88.66 percent in the second shift.

Meerut News: पहली में 93.41 और दूसरी पाली में 88.66 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 19 Feb 2024 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 19 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
93.41 percent candidates appeared in the first shift and 88.66 percent in the second shift.
सहारनपुर। जनपद में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली की परीक्षा में अभ्यर्थियों में उत्साह नजर आया, जबकि दूसरी पाली में उपस्थिति अभ्यर्थियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। जनपद के सभी 47 केंद्रों पर परीक्षा के निर्विघ्न एवं शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। दूसरे दिन भी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रही। लेकिन इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ज्यादातर अभ्यर्थी सुबह सात बजे तक केंद्रों पर पहुंच गए थे। नियमानुसार उन्हें डेढ़ घंटा पहले यानी 8:30 बजे से एंट्री दी गई। प्रवेश द्वार पर विभिन्न स्तर की जांच से होकर गुजरने के बाद अभ्यर्थियों ने केंद्रों के भीतर प्रवेश किया। पहली पाली के लिए 47 केंद्रों पर 22,608 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिनमें से 21,119 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,489 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत 93.41 और अनुपस्थित रहने वालों का प्रतिशत 6.59 रहा। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली।
विज्ञापन

इसके लिए भी 22,608 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिनके सापेक्ष 20,045 ने परीक्षा दी, जबकि 2,563 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दूसरी पाली में 88.66 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थिति और 11.34 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्रों को आसान बताया
दूसरे दिन की परीक्षा में आए प्रश्नपत्र भी ज्यादातर अभ्यर्थियों के लिए आसान रहे। गंगोह के बिलासपुर से परीक्षा देने पहुंची मधुलता ने प्रश्नपत्र को बेहद आसान बताया। नकुड़ की अलका ने भी प्रश्नपत्र को आसान बताया। हापुड़ के गांव दरियापुर निवासी नितिन चौधरी का कहना था कि परीक्षा से पहले वह घबराया हुआ था, लेकिन प्रश्नपत्र पढ़ने के बाद डर गायब हो गया, क्योंकि प्रश्नपत्र आसान था। नकुड़ से परीक्षा देने आए उज्ज्वल सैनी ने भी प्रश्नपत्र को आसान बताया।

- संदेह के घेरे में आए दो अभ्यर्थी, हुई पूछताछ
गिल कॉलोनी स्थित केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में संदेह के चलते दो अभ्यर्थियों से अधिकारियों ने पूछताछ की। प्राथमिक जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है, जिससे गड़बड़ी मानी जा सके। दरअसल, केंद्र ने प्रशासन को सूचना दी थी कि एक अभ्यर्थी ने लेट एंट्री की, जबकि एक अन्य युवक केंद्र के बाहर खड़ा होकर मोबाइल में कुछ देख रहा है। संदेह हुआ कि वह प्रश्न पत्र देख रहा है। ऐसे में प्रशासन को सूचना दी गई। एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि वह बीते दिन का प्रश्न पत्र मोबाइल में देख रहा था। अधिकारी परीक्षा खत्म होने तक केंद्र के भीतर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed