फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

Mon, 13 May 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

दौराला। हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे तीन युवकों की कार हाईवे पर वलीदपुर गांव के समीप एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन थाने नहीं पहुंचे थे।
पश्चिम विहार दिल्ली निवासी अर्जुन (30) पुत्र सुभाष, उसका भाई राजू पुत्र सुभाष और जयशंकर पुत्र बालकिशन आई 20 कार से शनिवार को हरिद्वार घूमने गए थे। तीनों कार मैकेनिक रहे। बताया कि रविवार शाम तीनों कार से हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे थे। कार राजू चला रहा था। वे हाईवे पर वलीदपुर गांव के समीप पहुंचे तो उनकी कार के सामने बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उनकी कार बेकाबू हो गई। कार हाईवे किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने किसी तरह क्षतिग्रस्त कार से तीनों घायलों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी दौराला पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान अर्जुन की मौत हो गई जबकि जयशंकर की हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजन थाने नहीं पहुंच सके थे। इस मामले में एसओ रितेश कुमार का कहना है कि हादसे में एक युवक की मौत हुई जबकि दो घायल हैं। उनके परिजनों से तहरीर मिलने पर उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार के परखचे उडे़
बाइक सवार को बचाने के प्रयास मेें बेकाबू कार तेज गति से पेड़ से टकराई तो तेज धमाका हुआ। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से किसी तरह पेड़ में फंसी कार को निकाला। इसके उपरांत कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed