{"_id":"5ca27c0cbdec22141d19edf6","slug":"91554152460-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर दौराला के सामने एक कार चालक ने एक बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों का उपचार कराया। मुजफ्फरनगर निवासी अनुज अपने एक साथी के साथ सोमवार सुबह मुजफ्फरनगर से मेरठ किसी काम से जा रहे थे। बताया गया है कि जब वह हाईवे पर दौराला कस्बे के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों का पास के निजी क्लीनिक में उपचार कराया। इस मामले में दोनो पक्षों में समझौता होने के कारण कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की।
वहीं दूसरी ओर गढ़ी हुमांयूपुर निवासी दीपक सोमवार को कैली रामपुर निवासी अपने मामा पप्पू के साथ किसी काम से बाइक से मवाना आया था। देर शाम वापस लौटने के दौरान मिल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। कार सवार ने पुलिस व एंबुलेंस को मामले की जानकारी दी और दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों उपचार के बाद वापस अपने घर लौट गए। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घायलों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था।