फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज नामांकन का अंतिम दिन, रहेगा हुजुम

आज नामांकन का अंतिम दिन, रहेगा हुजुम

Mon, 25 Mar 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
आज नामांकन का अंतिम दिन, रहेगा हुजुम
आज नामांकन का आखिरी दिन, मचेगा घमासान
विज्ञापन

74 लिए गए थे नामांकन पत्र, महज दो ने ही जमा किए
आज कलक्ट्रेट में व्यवस्था बनाना प्रशासन के लिए चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। प्रथम चरण के चुनाव की नामांकन प्र्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। मेरठ लोकसभा सीट पर कुल 74 दावेदारों ने नामांकन लिए हैं, लेकिन अभी तक मात्र दो ही दाखिल हुए हैं। ऐसे में सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर ही नहीं, आसपास के क्षेत्र में भी भारी हंगामा रहेगा।
लोकसभा चुनाव के लिए मेरठ सीट पर अभी तक गठबंधन से बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी और यूडीएफएस के राशिद ने पर्चा दाखिल किया है। सोमवार को प्रमुख दलों में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल और कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल का पर्चा दाखिल होना है। इनके अलावा कुछ क्षेत्रीय दलों के साथ निर्दलीय भी पर्चा दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी जुलूस के साथ आएंगे। उनका काफिला डी. ब्लॉक शास्त्रीनगर स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय से शुरू होगा। उनके साथ प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक, लोकसभा प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल मौजूद रहेंगे। इस जुलूस के माध्यम से भाजपा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल को जुलूस की अनुमति नहीं मिल पाई है। वह सिर्फ प्रस्तावकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही नामांकन करने आएंगे।
विज्ञापन

व्यवस्था बनाना बड़ी चुनौती
नामांकन कक्ष जिलाधिकारी कोर्ट में है। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन होंगे। इन पांच घंटों में व्यवस्था संभालना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। क्योंकि एक नामांकन जमा करने में 15 से 20 मिनट लगते हैं। ऐसे में यदि बचे हुए 72 दावेदारों में से 30 भी आते हैं, तो भी निर्धारित से दोगुना समय लगेगा। ऐसे में जिला प्रशासन को अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था नामांकन के लिए करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed