फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कच्चे मकान मे रहने को मजबूर है एक परिवार।

कच्चे मकान मे रहने को मजबूर है एक परिवार।

Fri, 15 Feb 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
कच्चे मकान मे रहने को मजबूर है एक परिवार।
माछरा। केंद्र एवं प्रदेश सरकार गरीबों को आवास देना बता रही है। वहीं, एक गरीब अपने बच्चों के साथ पॉलिथीन डालकर रह रहा है। काफी प्रयास के बावजूद उसे सरकार द्वारा पक्का आवास मुहैया नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

ब्लॉक माछरा क्षेत्र के गांव अमरपुर में सीमा पत्नी मंटू अनुसूचित जाति की है। मंटू मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा है। मंटू का कच्चा आवास कई वर्ष पहले गिर गया था। वह पॉलिथीन डालकर अपने परिवार समेत उसमें रह रहा है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चला रखी है। हालांकि इस गरीब को योजना का लाभ नहीं मिला है। कई बार उसने ब्लॉक में आकर मकान हेतु फार्म वगैरा भर दिए हैं। इसके बावजूद उसका आवास नहीं बन पाया है। ग्राम प्रधान अमरपुर डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने भी मकान बनवाने के लिए कोशिश की पंरतु सफलता नहीं मिली। उधर, एडीओ पंचायत अमित कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराकर आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed