फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   माछरा की खबर

माछरा की खबर

Sat, 25 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
माछरा की खबर
किठौर। एसएसपी राजेश पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार को सीओ किठौर चक्रपाणी त्रिपाठी तथा थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ किठौर ने स्कूलों और कालेजों में पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें भरोसा दिलाया। पुलिस उनके साथ है यदि कोई मनचला परेशान करता है तो पुलिस से शिकायत करें। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं को पुलिस कंट्रोल रूम, महिला हेल्प लाइन 1090 के नंबर की जानकारी देकर अपने नंबर दिए। वहीं, स्कूलों तथा कॉलेजों के आसपास खड़े युवकों मेें पुलिस को देख हड़कंप मच गया। वे पुलिस को देख भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed