{"_id":"5b2033e84f1c1bf86e8b7a79","slug":"91528837096-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
चिलकाना। क्षेत्र में एक बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में हायर सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। एक अन्य हादसे में दो बाइकों की टक्कर से दो युवक घायल हो गए।
शुक्रवार शाम गांव कातला खुर्द निवासी इंतजार चिलकाना से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह छिटक कर दूर जा गिरा। राहगीरों की मदद से इंतजार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने घर ले गए। उधर, शनिवार दोपहर गांव मंडोरा निवासी राहुल अपनी बाइक से चिलकाना से अपने गांव वापस लौट रहा था। चिलकाना विद्युत उपकेंद्र के पास पटना उर्फ नयां बांस की ओर से आ रहे अश्वनी धीमान की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। बाद में दोनों बाइक सवारों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।