{"_id":"5ae789054f1c1b57098b7545","slug":"91525123333-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी गीतों से गूंजा पटेल मंडप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी गीतों से गूंजा पटेल मंडप
Updated Tue, 01 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नौचंदी मेला परिसर स्थित पटेल मंडप में फिल्मी गीत गाए गए। लखनऊ से आयी वंदना मिश्रा ने गीतों के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नरेंद्र राष्ट्रवादी और इकरामुद्दीन ने किया। वंदना मिश्रा ने सरस्वती वंदन से गीत संगीत कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने दमादम मस्त कलंदर, भर दे झोली, शीशा हो या दिल.., आदि गीतों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। इस अवसर पर राकेश शर्मा, सलीम मलिक, संगीता, संतोष शर्मा, योगेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
श्रोताओं ने लिया गजल का आनंद
मेरठ। पटेल मंडप में अजय मिश्रा ने गजल प्रस्तुत करके समा बांध दिया। अजय मिश्रा ने ‘याद उसकी दिला गया, कोई मुझको पागल बना गया’। ‘आप जिनके करीब होते हैं’.., ‘न जी भरकर देखा न कुछ बात की, बड़ी आरजू थी मुलाकात की’। ‘प्यार का पहला खत खिलने में वक्त तो लगता है’ आदि गजलें सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। गजल गायक के साथ दीना वालिपुरी, पंकज, सूरज मिश्र, सोनू पांडे का सहयोग रहा। इस अवसर पर नंद किशोर, इकरामुद्दीन आदि मौजूद रहे।