{"_id":"5a91d1fb4f1c1bb2208bb168","slug":"91519505915-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रोदय का गेट नंबर एक होगा वीआईपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रोदय का गेट नंबर एक होगा वीआईपी
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ====
राष्ट्रोदय का गेट नंबर एक होगा वीआईपी
संघ प्रमुख, संत, जैन मुनि के साथ मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों व मीडिया को ही प्रवेश
गेट नंबर एक से प्रवेश के लिए जारी हुए वाहन पास, कुटी चौराहा से होगा रास्ता
मेरठ।
राष्ट्रोदय परिसर में प्रवेश के लिए 13 द्वार बनाये गये हैं। इनमें गेट नंबर एक वीआईपी होगा तो गेट नंबर दो से महिलाओं को प्रवेश दिया जाएगा। बाकी 11 द्वार से अलग-अलग जनपदों से आने वाले स्वयं सेवकों को प्रवेश दिया जायेगा। यह जानकारी शनिवार को संघ नेताओं ने पत्रकार वार्ता में दी।
राष्ट्रोदय स्थल पर आयोजित वार्ता में संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मित्तल ने बताया कि गेट नंबर एक वीआईपी होगा। इस गेट से संघ प्रमुख डा. मोहनराव भागवत के साथ सभी विशिष्ट अतिथियों, केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद व विधायकों के साथ मीडिया को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए सभी को वाहन पास जारी किये गये हैं।
अजय मित्तल ने बताया कि गेट नंबर एक का रास्ता शास्त्रीनगर में कुटी चौराहे से चाणक्यपुरी जाने वाले मार्ग से होते हुए आएगा। जहां पर मंच से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले पार्किंग बनाई गई है। इस पार्किंग से आगे ही भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां पर भोजन करने के बाद सभी लोग अपने नियत स्थान पर पहुंचेंगे। जबकि गेट नंबर दो से महिलाआें का प्रवेश तय किया गया है। इसके अलावा जो 11 गेट हैं, उनसे स्वयं सेवक राष्ट्रोदय स्थल के भीतर प्रवेश करेंगे, उनका प्रवेश उनकी प्रवेशिका को देखकर दिया जायेगा।
विज्ञापन
मीडिया के लिए भी गाइड लाइन
अजय मित्तल ने बताया कि संघ प्रमुख का संबोधन शुरू होने के पांच मिनट तक ही मीडिया के फोटोग्राफर्स को मैदान के बीच जाकर फोटो करने की छूट होगी। इसके बाद सभी को मीडिया गैलरी में बैठना होगा। मीडिया को लाइव फोटो उपलब्ध कराने के लिए संघ ने अपनी वेबसाइट www.rshtrodaymeerut.in से फोटो और वीडियो ले सकते हैं।