फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रांसपोर्टर

ट्रांसपोर्टर

Sat, 03 Feb 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर
मेरठ। ट्रांसपोर्टरों ने शुक्रवार को भी ई-वे बिल का जमकर विरोध किया। ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची वाणिज्य कर टीम का ट्रांसपोर्टरों ने सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वाणिज्य कर अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों को ई-वे बिल के बारे में जानकारी देने के लिए शेखो पेट्रोल पंप पर शिविर लगाया। शिविर पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों ट्रांसपोर्टरों ने ई-वे बिल का विरोध किया। गौरव शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्टर केवल माल को लेकर जाने और लाने का परिवहन करता है, तो हमारा सेल्स टैक्स से कोई वास्ता नहीं है। इसके बावजूद ट्रांसपोर्टरों पर ई-वे बिल थोपा जा रहा है। कहा कि आधे से ज्यादा ट्रांसपोर्टर स्मार्ट फोन तक चलाना नहीं जानते तो वे कैसे ई-वे बिल जनरेट कर सकते हैं। महामंत्री दीपक गांधी ने कहा कि इससे पहले वाणिज्य कर अधिकारी कभी ई-वे बिल की जानकारी देने ट्रांसपोर्ट नगर नहीं आए। अगर पहले बताते तो ट्रांसपोर्टर मदद करते। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि अगर ई-वे बिल से परेशानी हुई तो वे आंदोलन करने को तैयार हैं। गौरव शर्मा ने बताया कि पांच फरवरी को वाणिज्य कर कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर दीपक रल्हन, शिवम विनायक, नरेश शर्मा, नवीन शर्मा, पंकज अनेजा, सरदार खेता सिंह, अतुल शर्मा, अंकुर प्रजापति, अशोक शर्मा, देवीचरण सैन, योगेश सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed