फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हज यात्रियों की सब्सीडी समाप्त करना मुसलमानों के खिलाफ

हज यात्रियों की सब्सीडी समाप्त करना मुसलमानों के खिलाफ

Wed, 17 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
हज यात्रियों की सब्सीडी समाप्त करना मुसलमानों के खिलाफ
सब्सिडी खत्म करना मुस्लिमों के खिलाफ
विज्ञापन

मेरठ। हज यात्रियों को दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म करने के फैसले को को मुस्लिमों ने मुस्लिम समाज के खिलाफ बताया। इस संबंध में शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने कहा कि सब्सिडी खतम करने पर उन्हें कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन हज यात्रियों से जो एयर इंडिया द्वारा यात्रा के लिये अधिक किराया लिया जा रहा है उसे कम किया जाए। हज यात्रियों की सब्सिडी खत्म कर गैर मुस्लिमों को खुश करने का काम किया गया है।

खेल खेला जाता है
ऑल इंडिया मिल्ली कौंसिल के जिलाध्यक्ष कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा कि वे तो पहले से ही हज यात्रा सब्सिडी समाप्त करने की मांग करते रहे हैं। क्योंकि सब्सिडी के नाम पर मुसलमानों के साथ खेल खेला जाता है। उन्होंने बताया कि जब आम दिनों में हवाई जहाज का किराया 28 हजार रुपये है तो हज के दौरान यही किराया 60 हजार कर दिया जाता है। हज यात्रियों से आम दिनों का किराया लिया जाए।
विज्ञापन


जिसको हज करना हो वो जरूर करेगा
मदरसा इस्लामी अंदर कोट गुजरीबाजार के शिक्षक हाजी मो. शम्स कादरी ने बताया कि सरकार हर काम मुसलमानों को नुकसान पहुंचाने के लिए कर रही है। उनमें से एक सब्सिडी को समाप्त करना भी है। सरकार कोई भी छूट न दें, जिसको हज करना है वे जरूर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहूलियत देनी चाहिए
गोला कुआं दरियागंज मस्जिद के इमाम मौलाना जिब्राईल ने कहा कि हज यात्रियों की सब्सिडी समाप्त करने का मामला मुसलमानों के साथ भेदभाव है। जबकि अन्य तीर्थ यात्रियों को सरकार आर्थिक रूप से सहूलियत देती है। हज यात्रियों को यह सहूलियत देनी चाहिए कि वे किसी भी एयरलाइन्स से सफर करें। उसे एयर इंडिया से सफर करने के लिए बाध्य न किया जाए।


किराए पर अंकुश लगे
दारूल उलूम इस्माईल नगर के शिक्षक मौलाना कारी सलमान कासमी ने कहा कि भाजपा की मंशा मुसलमानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की है। सब्सिडी खत्म कर ऐसा किया गया है। हज यात्रियों से मनमाने ढंग से जो किराया वसूला जाता है, उस पर अंकुश लगना चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed