{"_id":"5a5d063f4f1c1b7c268b496f","slug":"91516045887-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट में भेजे जा रहे गलत बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघट में भेजे जा रहे गलत बिल
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।। कस्बा दोघट में चेयरमैन बबीता देवी के आवास पर बैठक हुई। इसमें लोकेंद्र ठेकेदार ने कहा कि विद्युत निगम कस्बावासियों को त्रुटि पूर्ण बिजली के बिल भेज रहा है। मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल नहीं भेजे हैं। बिजली के बिलों में हुई त्रुटियों को ठीक किया जाएगा। इसको लेकर कस्बवासियों में आक्रोश व्याप्त है। एक्सईएन प्रथम बड़ौत एसपी टांक, एसडीओ सुधाकर, जेई विकास कुमार व राकेश कुमार बैठक में पहुंचे और समस्याएं सुनीं। एक्सईएन ने उन्हें आश्वासन दिया कि त्रुटि पूर्ण विद्युत बिलों को ठीक कराया जाएगा। इसमें मास्टर मांगेराम आर्य, भूरा, नरेश पहलवान, राजीव, रणपाल, देशपाल, सुखपाल, प्रेमपाल, राजकुमार, राजवीर, हरेंद्र, धीरज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन