{"_id":"5a2c4bf14f1c1b95188b8dec","slug":"91512852465-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कट को बंद कराने पर भाकियू का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कट को बंद कराने पर भाकियू का हंगामा
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। हाईवे पर लगने वाले जाम और आएं दिन हो रही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन ने अवैध कट बंद किए थे। इसके विरोध में शनिवार को भाकियू के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस के सामने ही जबरन बंद किए गए कट को खोल दिया।
भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक प्रमुख चौ. इलम सिंह व जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शनिवार को हाईवे स्थित खिर्वा चौपले पर एकत्र हुए। यहां पुलिस प्रशासन के द्वारा बंद किए गए अवैध कट को जबरन फावड़ों से खोल दिया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मान और हंगामा कर दिया। साथ ही कहा कि हाईवे पर अवैध कटों को बंद कराने का वह विरोध नहीं करेंगे, लेकिन इससे पहले आवागमन के लिए हाईवे पर अंडर पास की सुविधा होनी चाहिए। क्योंकि खिर्वा चौपला बंद होने से खिर्वा रोड स्थित शैक्षिक संस्थानों में आने जाने के लिए बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों को गन्ना ले जाने व अन्य कामों से जाने में भी परेशानी होती है। इसलिए पहले अंडर पास की सुविधा होनी चाहिए।
वहीं इंस्पेक्टर परविंदर पाल सिंह का कहना है कि खिर्वा चौपले पर अवैध कट की वजह से रोजाना भीषण जाम लगता है। इससेआएं दिन सड़क दुर्घटनाएं भी होती हैं। इसलिए अवैध कट को बंद किया था। लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं है। इस तरह से समस्या का हल नहीं होगा। हंगामा करने वाले में रविंद्र दौराला, बबलू जिटौली, केपी सिंह, पप्पू शर्मा, नत्थू सिंह, गजेंद्र मांगलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खास बात
हाईवे पर खिर्वा चौपले पर पुलिस के सामने किया जमकर हंगामा