फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घर में बदमाश बताकर बुलाई थी प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस

घर में बदमाश बताकर बुलाई थी प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस

Fri, 01 Dec 2017 02:41 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
घर में बदमाश बताकर बुलाई थी प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस
घर में बदमाश बताकर पुलिस बुलाई थी प्रॉपर्टी डीलर ने
विज्ञापन

मेरठ। प्रॉपर्टी डीलर मुकेश गिरी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी कि उसके घर में बदमाश आ गए हैं। जल्दी से पुलिस को भेज दो। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मामला आयकर विभाग की छापामारी का निकला। कार्रवाई के दौरान पीएसी और स्थानीय पुलिस भी वहां पर मौजूद रही। छापामारी के दौरान बलवंत एंकलेव कॉलोनी के कुछ लोगों ने भी घर में अंदर जाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए किसी को अंदर नहीं जाने दिया।
एक टीम ने गांव में जाकर मारा छापा
आयकर विभाग की एक टीम बृहस्पतिवार सुबह मोदीपुरम की बलवंत एंकलेव कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर मुकेश गिरी की कोठी पर छापा मारा। इसके बाद एक टीम मुकेश के पैतृक गांव खरखौदा के बिजौली गांव में पहुंची और वहां पर मकान पर भी छापामारी की। सूत्रों का कहना है कि टीम ने वहां पर ग्रामीणों से मुकेश गिरी के बारे में जानकारी ली। मुकेश के व्यवसाय के अलावा उसकी गांव में कितनी संपत्ति है और किन-किन लोगों से संबंध हैं, इसका भी पता लगाया गया। यही टीम देर शाम गांव से लौटकर बलवंत एंकलेव में मुकेश की कोठी पर पहुंची।
विज्ञापन

अंदर से ताला, चलती रही कार्रवाई
बलवंत एंकलेव कालोनी में मुकेश गिरी के आवास पर आयकर विभाग की छापामारी के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। टीम ने मुकेश गिरी के अलावा उनकी पत्नी को भी अंदर ही रखा। दोपहर तक तो मुख्य द्वार को कुंडी से ही बंद कर रखा था, जबकि देर शाम होते ही अंदर से ताला लगा लिया गया। पुलिस कर्मी भी वहां बैठे हुए थे, जबकि अंदर टीम कार्रवाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश पर आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार मुकेश गिरि प्रॉपर्टी डीलर के साथ आपराधिक मामलों में फंसा हुआ है। उसके ऊपर खरखौदा थाने में जहां आपराधिक मामले दर्ज हैं तो पिछले दिनों मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में उसने अपने ऊपर हमला होने और कार में गोली लगने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट में मामला झूठा पाया गया, जिसमें पता चला कि मुकेश गिरि ने गाड़ी पर गोली स्वयं चलायी थी।

अधिकारियाें ने बताने से किया इंकार
आयकर विभाग की छापामार टीम का नेतृत्व कर रहे डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, वे कुछ नहीं बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed