{"_id":"5a0369df4f1c1b0d698ba482","slug":"91510173151-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे तक जाम से जूझा दिल्ली हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे तक जाम से जूझा दिल्ली हाईवे
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परतापुर में खरखौदा मोड़ पर फाटक बंद रहने के दौरान कई वाहन आडे़ तिरछे फंस गए। जिस वजह से दिल्ली हाईवे पर करीब चार किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। कई माल वाहक वाहन जाम में फंस गए। करीब तीन घंटे तक जाम के हालात रहे। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
परतापुर में बुधवार को खरखौदा मोड़ पर वाहनों का जबर्दस्त भार था। सुबह करीब 11 बजे दो ट्रेन गुजरने की वजह से यहां का फाटक काफी देर बंद रहा। जब फाटक खुला जब तक क्रॉसिंग पर वाहनों की लंबी कतारें लग चुकी थीं। एक-दूसरे से पहले निकलने की होड़ में दिल्ली से हापुड़ जाने वाले माल से भरे ट्रक, कार, टेंपो और दोपहिया वाहन जाम में फंस गए। जाम में फंसे वाहन दिल्ली रोड तक पहुंच गए। कुछ वाहन आडे़ तिरछे खड़े होने की वजह से फाटक के पास फंस गए और लंबा जाम लगता चला गया।
उस वक्त वहां पुलिस नहीं थी, जिस वजह से जाम बढ़ता गया। परतापुर तिराहे से खरखौदा मोड़ तक और दिल्ली की ओर मोहिद्दीनपुर तक दोनों तरफ करीब चार से पांच किमी लंबा जाम लगा रहा। दिल्ली हाईवे पर लंबा जाम लगने का असर मोदीनगर तक पहुंचा।
विज्ञापन
वाहन चालक और दुकानदारों ने संभाला मोर्चा
मेरठ। लंबा जाम लगने के बावजूद पुलिस भी कहीं नजर नहीं आई। ऐसे में वाहन में सवार लोग स्थानीय लोगों की मदद से जाम खुलवाने में जुटे। आसपास के दुकानदार भी मदद में लगे। इसके बाद पुलिस पहुंची और जाम खुलवाना शुरू किया। मध्याह्न तीन बजे के बाद हालात सामान्य हुए ।
शहर के अंदर भी खूब लगा जाम
मेरठ। शहर के अंदर भी कई जगह जाम के हालात बने रहे। दिल्ली रोड दिन भर जाम से जूझती रही और लोग बेहाल रहे। शहर में दोपहर 12 बजे के बाद दिल्ली रोड पर ईदगाह चौराहे के निकट जाम के हालात बने थे। दरअसल ईदगाह रोड की ओर से कुछ कार दिल्ली रोड की ओर आई। इसी बीच दिल्ली रोड से आ रही बस और दुपहिया वाहन भी यहां आडे़ तिरछे खडे़ हो गए, जिस वजह से यहां जाम लगा। यातायात पुलिस कर्मी यहां जाम खुलवाने में लगे थे।
यही हाल केसरगंज चौकी के सामने रहा। यहां भी नगर निगम रोड की ओर से आने वाले वाहनों की वजह से जाम की स्थिति बनी थी। यहां दोपहर दो बजे कई स्कूलों के वाहनों की भीड़ बढ़ गई थी। जिस कारण यहां जाम लगता रहा। तीन तीन यातायात पुलिस कर्मी यहां जाम खुलवाने में लगे थे। दिल्ली रोड पर ईदगाह चौराहा, घंटाघर चौक, केसरगंज चौकी मोड़ पर कट होने की वजह से यहां आए दिन जाम की समस्या बन रही है। उधर बेगमपुल और ईव्ज चौराहे पर जरूर अन्य दिनों की तुलना में जाम से कुछ राहत नजर आई।