{"_id":"59b9629a4f1c1b37688b45ad","slug":"91505321626-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुई स्वाइन फ्लू से संबंधित सैंपलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुई स्वाइन फ्लू से संबंधित सैंपलों की जांच
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बुधवार को स्वाइन फ्लू से संबंधित सैंपलों की जांच नहीं हुई।
मेडिकल में चर्चा है कि स्वाइन फ्लू की जांच करने वाली मशीन में तकनीकी कमी आ गई है, जिस कारण जांच नहीं हुई। इसे ठीक करने के लिए लखनऊ से टीम आएगी। इस संबंध में माइक्रोबायोलॉजी लैब प्रभारी डॉ. अमित गर्ग का कहना है कि मशीन ठीक है, दिन में कोई सैंपल ही नहीं था, इसलिए जांच नहीं हो सकी है। शाम में प्राइवेट अस्पतालों से चार सैंपल आए हैं, जिनकी जांच बृहस्पतिवार को जाएगी। मशीन में तकनीकी कमी आने की बात अफवाह है।
वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार का कहना है कि उन्हें मशीन केबारे में कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि मेडिकल में अब तक 1312 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 495 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें मेरठ के 371 लोग हैं। मेरठ के तीन लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि दिल्ली की लैब से हुई थी। लैब में थ्रोड स्वेब (गले की लार) के सैंपल की जांच की जाती है।
मुख्य बातें
मशीन में तकनीकी कमी की चर्चा, प्रभारी का इनकार
करीब साढ़े तीन माह में हो चुकी 1312 सैंपलों की जांच