{"_id":"5999f4ff4f1c1beb258b489f","slug":"91503261951-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनायी गयी श्रीकृष्ण की छठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनायी गयी श्रीकृष्ण की छठी
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
श्री कृष्ण की छठी पर मनाई
मेरठ। शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की छठी मनाई गई। जहां प्रभु के भजन गाए गए, वहीं कढ़ी चावल के प्रसाद का भगवान को भोग लगाया गया। साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया। सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में महामंडलेश्वर गुरु मां नीलिमानंद महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण भगवान की छठी मनाई गई। भगवान को पालने में झुलाया गया। महिला भक्तों ने प्रभु के भजन गाते हुए नृत्य किया। दिल्ली रोड पर स्थित सुपरटेक पामग्रीन स्थित मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की छठी के अवसर पर संकीर्तन किया। साथ ही कढ़ी चावल के प्रसाद का भगवान को भोग लगाया गया। इसके अलावा शहर के अधिकतर मंदिर और अन्य स्थानों पर श्री कृष्ण की छठी के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।